बहेड़ी। मुडिया मुकरमपुर टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर ज्ञापन देते भाजपाई।
बहेड़ी। नैनीताल रोड पर मुड़िया मुकर्रमपुर के पास टोल प्लाजा को बंद कराने की मांग को लेकर किसान संगठनों और राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचे और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि सरदार जैल सिंह ने कहा कि मुड़िया मुकर्रमपुर में बना टोल प्लाजा बंद हाेना चाहिए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संसद में कह चुके हैं कि 60 किलोमीटर के अंदर चल रहे टोल प्लाजा अवैध हैं। राष्ट्रीय हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएस राठौर ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध टोल प्लाजा चल रहा है।
ज्ञापन देते हुए ठाकुर राजकमल सिंह ने कहा कि अगर जल्द टोल प्लाजा बंद नहीं किया गया तो वह इसके विरोध में आंदोलन करेंगे। इस दौरान कमल गंगवार, अतर सिंह राठौर, ढाकन लाल गंगवार, ओमकार गंगवार, मंगल सेन गंगवार, प्यारे लाल सागर, दिलीप सागर, छेदा लाल मौर्य, चंद्रसेन मौर्य, भवन चंद्र, नईम आदि मौजूद रहे।