फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी-पीलीभीत सीमांकन के लिए डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द संपूर्णानगर के पट्टेदारों का खीरी-पीलीभीत सीमा पर सीमांकन कराने के लिए डीएम ने टीम गठित कर दी है। पट्टेदारों के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम पूरनपुर को प्रकरण के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है। खीरी पीलीभीत सीमा पर वर्ष 1982 के समय के सिंगाही खुर्द के कुछ लोगाें का नाम खीरी-पीलीभीत सीमा के रामनगर गांव के पास सीमांकन एक बार हो चुका है लेकिन रात होने के कारण पूरी जरीब नहीं पड़ी। इसीलिए सीमांकन नहीं हो पाया, उसके बाद सिंगाही खुर्द निवासी दिनेश शर्मा व अन्य पट्टेदार कई बार खीरी-पीलीभीत के डीएम व एसडीएम के पास गए। इनके द्वारा टीम गठित के आदेश भी आए लेकिन पैमाइश नहीं हो पाई। 21 जुलाई को पुन: पैमाइश हुई थी लेकिन विवाद का निस्तारण नहीं हो पाया। डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एक बार फिर से एसडीएम पूरनपुर को बार्डर पैमाइश के लिए तारीख तय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें