फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीएम से सीमांकन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग

Sat, 28 Feb 2026 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। विवादित भूमि के सीमांकन की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा गया है। सब्जी विक्रेता आशीष गुप्ता ने पत्र में कहा, मामला सिविल डिवीजन और हाईकोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद एसडीएम कोर्ट से सीमांकन के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 563, जो करीब साढ़े तीन सौ बीघा का है। वहां थाना, तहसील, जेपीएन इंटर कॉलेज, श्री इंटर कॉलेज, सब्जी मंडी होने के साथ ही आधा कस्बा बसा हुआ है। इस मामले का एक पत्र एसडीएम उदित पवार को भी दिया गया है। एसडीएम उदित पंवार ने बताया कि नानक चंद शर्मा ने राजस्व कर्मियों की ओर से अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें