फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली डिपो की बसें सिरौली से गुजारने की मांग

Sat, 07 Mar 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। कस्बावासियों ने बरेली डिपो की बसों को आंवला, सिरौली, शाहबाद, बिलारी से गुजारने की मांग उठाई है। कस्बावासी युवजन सोशल सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष आलम खान, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रॉ रस्तोगी, व्यापारी नेता राजकुमार सराफ और राजेंद्र फौजी ने निगम के अफसरों से बरेली से हरिद्वार, मेरठ, देहरादून, दिल्ली, सहारनपुर आदि लंबे रूटों की दो-दो बसें आंवला और सिरौली से होकर गुजारने की मांग उठाई। इस रूट की सारी बसें बरेली से रामपुर-मुरादाबाद होकर निकलती हैं। मांग पूरी होने पर इलाके के लोगों को मुरादाबाद के बजाए अपने स्थान से ही बस सेवा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें