फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: साक्षात्कार से वंचित अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शोध निदेशक को पत्र भेजकर पीएचडी (उर्दू) के साक्षात्कार से वंचित अभ्यर्थियों को एक और मौका दिए जाने की मांग छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने की है। तर्क है कि उर्स-ए-रजवी और अन्य कारणों से 10-12 अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित नहीं हो सके थे। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इमरान खान ने शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार को ईमेल से अनुरोध पत्र भेजा है। कहा है कि पीएचडी (उर्दू) के साक्षात्कार 29 अगस्त को हुए थे। इस दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा और उर्स-ए-रजवी के लिए शहर में आवाजाही प्रभावित थी। इसके चलते कई अभ्यर्थी साक्षात्कार में नहीं पहुंच सके थे। वह अब निदेशालय में संपर्क कर रहे हैं, पर सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए छात्रहित में साक्षात्कार का अंतिम मौका दिए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें