बरेली। भीषण गर्मी से पौधे, फसलें और जनजीवन बचाव के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में सरकार से हर साल लगाए जा रहे पौधों का ऑडिट कराने की मांग की। किसान नेताओं ने जहां पौधे सूखे हैं या रोपने के नाम पर खेल हुआ है, उन पर कार्रवाई की मांग की। छुट्टा पशु जो रोपे गए पौधों को चारा बना लेते हैं, उन्हें गोशाला में पहुंचाने या फिर किसानों को शूटिंग लाइसेंस देने की भी मांग की है। ब्यूरो