फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर लभेड़ा जाने के लिए रास्ता देने की मांग

Wed, 06 May 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव लभेड़ा (बुलंदनगर) के लिए रास्ता देने की मांग डीएम से की है। ग्रामीणों के मुताबिक, हाईवे निर्माण के दौरान गांव जाने के लिए रास्ता नहीं दिया गया। इससे ग्रामीणों का संपर्क प्राथमिक विद्यालय, श्मशान भूमि और कब्रिस्तान से कट गया है। विद्यार्थियों को स्कूल जाने के लिए हाईवे पर सड़क पार करनी पड़ती है, जिससे हादसे की आशंका रहती है। अंतिम संस्कार के लिए शव को जाने के दौरान अतिरिक्त दूरी तय करके जाना पड़ता है। पूर्व प्रधान लियाकत खां ने बताया कि मीडियन ओपनिंग (डिवाइडर पर थोड़ी जगह खोलना) न होने से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने ग्रामीणों को इस विषय पर एनएचएआई और जिला प्रशासन से बात करके समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद डीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में इमरान खान, रिजवान खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें