फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रेलमंत्री से उपरगामी सेतु, अंडरपास और समपार बनवाने की मांग

Wed, 11 Mar 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने उपरगामी सेतु, अंडरपास और समपार बनवाने की मांग रेलमंत्री से की है। उन्होंने रेलमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि बरेली लोकसभा क्षेत्र में उपरगामी सेतु, अंडरपास और समपार पुल न होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। घंटों तक जाम लगता है। सिंधौली चौराहे पर मीरगंज धामपुर बायोऑर्गेनिक लिमिटेड शुगर मिल जाने के लिए उपरगामी सेतु और धनेटा रेलवे फाटक पर सेतु की आवश्यकता है। इससे क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी। इसी तरह रेलवे समपारों पर पस्तोर 364/सी, खड़ौआ 365/सी, नदोसी 366/सी और अटरिया 363/सी फाटकों पर अंडरपास की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें