फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रंगदारी मांगने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, एसडीएम का घेराव

Wed, 07 Aug 2024 06:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने के आरोपी भारतीय बजरंग दल नेता की गिरफ्तारी न होने से नाराज भाजपा व हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम का घेराव किया। आरोपी पर हिंदूवादी संगठनों की छवि खराब करने का आरोप लगाया। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने पर सीओ दफ्तर के सामने धरना-प्रदर्शन की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह के साथ तहसील पहुंचे भाजपा, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी खुद को भारतीय बजरंग दल का प्रदेश उपाध्यक्ष बताता है। संगठन की आड़ में वह वसूली कर रहा है। रंगदारी न देने वालों को वह धमकी देता है। चार दिन पहले आरोपी ने एक ढाबा संचालक से रंगदारी मांगी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए तहसील पहुंचकर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई। यह पुलिस व प्रशासन की शिथिलता को दर्शाता है। आरोपी के चलते ईमानदारी से काम करने वालों की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने नौ अगस्त तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, व्यापारी नेता सुनील गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य, हरीश चैहान, पवन श्रीवास्तव, आकाश राजपूत, विपिन सिंह, अनुपम शंखधार, प्रभाकर शर्मा, मीना मौर्य, गेंदन मौर्य आदि मौजूद रहे।





पुलिस पर सांठगांठ के आरोप

पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना ने कहा कि नगर के कई अस्पताल, पैथोलाॅजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक व व्यापारियों ने उनको आकर बताया कि आरोपी उनसे रंगदारी की मांगता है। उन्होंने पुलिस पर भी आरोपी से साठगांठ का आरोप लगाया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सुनील गुप्ता ने एसडीएम को बताया कि उनके पास रंगदारी मांगने की कॉल रिकार्डिंग व अन्य साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें