फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा के महानगर सचिव से बदसलूकी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Fri, 15 Mar 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव से पहले सपा में गुटबंदी सतह पर आने लगी है। सपा के प्रदेश सचिव कलीमुद्दीन ने 10 मार्च को बैठक के दौरान पार्टी के महानगर सचिव से बदसलूकी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की उन्होंने निंदा की है।
विज्ञापन

सपा की आंवला लोकसभा क्षेत्र की बैठक 10 मार्च को चल रही थी। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व मंत्री भगवान शरण गंगवार और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव की मौजूदगी में महानगर सचिव बाबर अली उर्फ डॉ. चांद से बदसलूकी की गई थी। किसी ने बैठक में उनको थप्पड़ तक मार दिया था। डॉ. चांद ने आरोप लगाया था कि पूर्व सांसद वीरपाल सिंह के इशारे पर उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया। पूर्व सांसद ने उनको बैठक से उठाकर बाहर फेंक देने की बात भी कही थी।
बृहस्पतिवार को प्रदेश सचिव कलीमुद्दीन के कार्यालय पर बैठक में डॉ.चांद के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। प्रदेश सचिव ने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हैं। बैठक में महानगर सचिव से दुर्व्यवहार का मामला शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई कराई जाएगी। इंजीनियर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस अहमद, कदीर अहमद, तनवीरुल इस्लाम मेवाती, वसीम चौधरी, शमीम अहमद, सनी मिर्जा, खालिद बाबू, संजीव कश्यब आदि ने भी घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें