हैरानी की बात ये है कि रेलवे के गैंगमैन यासीन के नेतृत्व में लाइनमैन सुधीर कुमार ट्रेन के नीचे पुल पर लेटकर रेंगते हुए करीब 25 मीटर आगे बढ़े और चाबी घुमाई। इसके बाद करीब 50 मिनट बाद ट्रेन चल सकी। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट का कहना है कि रामगंगा रेल पुल के ऊपर जब भी चेन पुलिंग होती है, तो विकट समस्या हो जाती है।
यातायात प्रभारी (टीआई) सुजीत कुमार ने बताया कि पुल पर ट्रेन करीब 50 मिनट खड़ी रही। सुधीर कुमार ट्रेन के नीचे 25 मीटर रेंगते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने चेन पुलिंग से गिरी चाबी को ऊपर किया तब ट्रेन 50 मिनट बाद रवाना हुई। उन्होंने बताया इससे कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। हालांकि बीच पुल पर ट्रेन का अचानक रुकना यात्रियों में कौतूहल का विषय जरूर बना रहा। कई यात्री अनहोनी की आशंका के चलते परेशान रहे।