फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेलापीर तालाब बनेगा शहर का नया पिकनिक स्पॉट

Sun, 12 May 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहरवासियों के घूमने व सैर सपाटे के लिए अब डेलापीर तालाब को विकसित किया जा रहा है। विवादों के लिए चर्चित रहा यह तालाब एक अरसे बाद आकर्षण का केंद्र बनेगा। करीब 5.50 करोड़ की लागत से विकसित हो रहे तालाब में लोग नौकायन भी कर सकेंगे। कैंटीन व दुकानें खोली जाएंगी। यह शहर का नया पिकनिक स्पॉट होगा।
विज्ञापन

डेलापीर तालाब पर लंबे अरसे तक कब्जे को लेकर विवाद चलता रहा। मुकदमेबाजी हुई जो हाईकोर्ट तक गई। करीब पांच माह पूर्व नगर निगम मुकदमा जीत गया। लंबे समय तक कूड़ा पड़ने की वजह से तालाब का अस्तित्व ही समाप्त हो गया था। अवैध कब्जों को हटाने के बाद अब नगर निगम ने इसे विकसित करने की योजना बनाई है।
15वें वित्त आयोग की धनराशि से तालाब का कायाकल्प किया जा रहा है। चहारदीवारी का काम पूरा हो चुका है। यहां सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाना अभी बाकी है। तालाब की खोदाई के बाद यहां बेस तैयार कराया जा चुका है। चारों और स्टोन पिचिंग का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। यहां पाथ-वे भी बनाया जाएगा। इसके अलावा पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य है मगर, इसमें अभी दो-तीन महीने और लग जाएंगे।
विज्ञापन


अक्षर विहार की तर्ज पर विकसित होगा तालाब
डेलापीर तालाब को अक्षर विहार तालाब की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां बैठने के लिए बेंच डाली जाएंगी। फैंसी लाइटें लगेंगी। तालाब के पास डमरू चौराहा है ऐसे में यहां खासी भीड़ रहने की संभावना है।

डेलापीर समेत दो तालाबों में होगी नौकायन की व्यवस्था
शहर के किसी भी पार्क में अभी तक नौकायन की व्यवस्था नहीं है। काफी समय पहले अक्षर विहार पार्क में नौका चलाई गई थी। हादसा होने के बाद यहां नाव का संचालन बंद कर दिया गया। संजय कम्युनिटी हाल में विकसित किए गए तालाब में नौकायन की व्यवस्था की गई है लेकिन, यह अभी शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा डेलापीर तालाब दूसरा ऐसा तालाब होगा जहां नौकायन की व्यवस्था होगी।
वर्जन:
डेलापीर तालाब को अक्षर विहार की तरह ही विकसित किया जा रहा है। पहले यहां कूड़ा पड़ा करता था अब यह शहर के लोेगों के लिए नया पिकनिक स्पॉट बनेगा। - उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें