फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 13 दिन रद रहेगी देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दून-बनारस जनता एक्सप्रेस के यात्रियों को कुछ दिनों के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। रेलवे ने रोजा के पास पटरी पर काम होने की वजह से ट्रेन को 13 दिन तक रद्द रखने का फैसला लिया है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, 23 जुलाई से चार अगस्त तक 5119 जनता एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा। इसके अलावा 24 जुलाई से पांच अगस्त तक 5120 जनता एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। उधर, 2327 दून-हावड़ा एक्सप्रेस भी दो अगस्त को लखनऊ तक ही आएगी। इस ट्रेन को लखनऊ में ही शाॅर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। हावड़ा-देहरादून स्पेशल 2369 को भी 31 जुलाई, एक अगस्त, तीन अगस्त और चार अगस्त को लखनऊ में ही शाॅर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें