फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आग से झुलसी किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। गांव रसूला चौधरी में शनिवार देर रात आग से झुलसी किशोरी की मौत हो गई। गांव रसूला चौधरी निवासी नेत्रपाल की 17 वर्षीय बेटी आरती शनिवार रात घर में अकेली थी। परिजन मोहल्ले में किसी कार्यक्रम में गए थे। चाचा महेंद्र पाल ने बताया कि वह घर लौटे तो आरती ने खुद को आग लगा ली थी। उसके शरीर से लपटें उठ रही थीं। किसी तरह कंबल डालकर आग पर काबू पाने के बाद उसे बरेली के अस्पताल में ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। परिजन मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें