बरेली। अलीगंज थाना के शिवनगर निवासी 28 वर्षीय सुषमा और उसके नवजात शिशु की शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सुषमा के रिश्तेदार कुंवरपाल ने बताया कि सुषमा नौ महीने की गर्भवती थी। बरेली के एक अस्पताल में तबीयत बिगड़ने पर सुषमा को भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात सुषमा ने बेटे को जन्म दिया। कुछ ही देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी।
ये जानकारी डॉक्टरों ने परिजन को नहीं दी। देर रात जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जच्चा-बच्चा का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। ब्यूरो