फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन तो परिजन लौट गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुलड़िया।
सिरौली के एक नर्सिंग होम में प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजन चले गए।
सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम अजमेर निवासी नवाब खान ने अपनी बेटी रुखसाना की शादी शाहाबाद (रामपुर) के ग्राम मीतरपुर के शाहरुख के साथ की थी। रुखसाना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उन्हें सिरौली के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्रसव के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद रुखसाना की भी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने अन्य सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जब तक परिजन मुरादाबाद के लिए निकलते तब तक प्रसूता की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर अजमेर गांव से दर्जनों लोग अस्पताल पर पहुंच गए। परिजनों के साथ हंगामा कर दिया। इससे अस्पताल संचालकों के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रसूता के परिजनों को शांत कराया। बाद में अस्पताल संचालक और प्रसूता के परिजनों में समझौता हो गया। इसके बाद परिजन लौट गए।
विज्ञापन

वर्जन

कस्बे के एक नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत की सूचना मिली है। पता चला है कि दोनों पक्षों ने आपस में फैसला कर लिया है। अगर, तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- लव सिरोही, इंस्पेक्टर सिरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें