आंवला। ठंड से बचाव के लिए कमरे में अलाव जलाकर सो रहे 35 वर्षीय युवक राकेश प्रजापति की झुलसने के बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के भाई हरद्वारी के अनुसार, मंगलवार रात दिव्यांग राकेश अपने कमरे में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर सो गए। बुधवार सुबह अचानक उनके कमरे में आग की लपटे देखी तो मौके पर जाकर देखा कि वह आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस को सूचना के बाद उनको सीएचसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत में उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वे अविवाहित थे और सिलाई का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद रात में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद