बरेली। इज्जतनगर के गांव कलापुर के पास सीबीगंज के गांव गोविंदापुर निवासी 57 वर्षीय दूल्हे खां की बुधवार शाम करंट लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि वह किसी काम से ई रिक्शा लेकर वहां पहुंचा था। अचानक ई रिक्शा सड़क से नीचे झाड़ियों में उतर गया। इस पर दूल्हे खां नीचे उतरकर ई रिक्शा को सड़क पर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच उनका पैर वहां टूटे पड़े बिजली के तार में उलझ गया और करंट लगने से उनकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर इज्जतनगर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दूल्हे खां के परिवार वालों को सूचना दी। मौके पर उनका बेटा आसिफ और पत्नी इशरत बेगम पहुंचीं। इशरत पति का शव देखकर वहीं पर बेहोश हो गईं। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।