भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गंाव नितोई में चकमार्ग किनारे खाई में गुरुवार को अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची भमोरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव देखने से ऐसा लग रहा था कि यह व्यक्ति को भिखारी था या मानसिक रूप से दिव्यांग था, जिसकी ठंड के चलते मौत हो गई। बुधवार को भी भमोरा कस्बे में एक अज्ञात युवक की ठंड लगने से मौत हो गई थी।