फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुपये के लिए एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। मछली लाकर बंटवारे को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में घायल ग्रामीण को मरणासन्न हालत में छोड़कर सभी तीन आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव भंडसर में गांव के पास से कांढू नदी बह रही है। यहां कुसमा देवी पत्नी स्व. छेदालाल ने बताया कि उनके पुत्र मुकेश ने गांव के 11 लोगों के साथ मिलकर प्रधान से मछली पकड़ने का ठेका लिया था, जिस पर गांव के तीन लोगों ने उसमें से मछली पकड़ बेच ली। इस पर मुकेश ने कहा कि उनके हिस्से के रुपये दो। इसी बात पर गाली-गलौज व झगड़ा होने लगा। आरोप है कि उक्त तीनों लोगो ने बंका से प्रहार कर मुकेश को पीटा और गला दबाकर हत्या की कोशिश की। बेहोश होने पर वही छोड़कर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें