फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक समेत युवक का शव नहर में पड़ा मिला

Thu, 06 Jul 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। गांव ग्वारी के पास नहर में एक युवक का शव बाइक समेत पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। पुलिस इसे हादसा मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब दस बजे गांव ग्वारी और पचपेड़ा के पास नहर में एक किसान ने एक बाइक पड़ी देखी। पास जाकर देखा तो बाइक के पास युवक भी पड़ा था। उसने मामले की सूचना गांव जाकर अन्य लोगो को दी। इस पर ग्रामीण नहर पर पहुंचे और पुलिस को नहर में शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ने भुड़िया चौकी इंचार्ज अमित कुमार पहुंच गए। शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया उसकी पैंट की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त गांव अर्सियाबोझ निवासी सुनील कुमार (25) के रूप में हुई। मृतक सुनील कुमार अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के रूद्रपुर में रहता था। गांव भूड़ा बहादुरपुर अड्डे पर उसकी बाइक रिपेयर की दुकान है। वह रोजाना बाइक से रुद्रपुर जाता था। मंगलवार को काम अधिक होने के कारण वह लेट हो गया। पुलिस को शक है कि बाइक फिसलने के कारण नहर में डूबने से मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
वर्जन-
शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। शव रात को ही निकलवाकर पीएम के लिए भेज दिया गया था। श्रवण कुमार सिंह इंस्पेक्टर बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें