फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत में अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बुधवार को पापुलर के खेत में अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस हत्या की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कुल्छा खुर्द निवासी देवीदास खेत देखने गए तो वहां 18 वर्षीय एक युवती का शव पड़ा दिखा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। युवती के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। फील्ड यूनिट के कर्मी भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मानुष पारीक भी घटना स्थल पर पहुंच गए और जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
युवती के गले में दुपट्टा कसा मिला
घटनास्थल पर युवती के गले में दुपट्टा कसा हुआ था। शव नेशनल हाईवे से 100 मीटर अंदर पापुलर के खेत में पड़ा हुआ था। देवीदास ने बताया वह अचल मिश्रा की खेती की देखभाल करते हैं। उसी क्रम में वह खेत देखने पहुंचे, लेकिन युवती का शव देखकर वह भयभीत हो गए। युवती ने लाल रंग की टी-शर्ट, आसमानी रंग की जींस और दाहिने हाथ में कलावा बांध रखा था। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें