फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गली में मिला टेंट कर्मचारी का शव, शरीर पर मिले गहरे घाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट की सैनिक विहार कॉलोनी निवासी टेंट का काम करने वाले रघुवर दयाल (45) का खून से सना शव रविवार सुबह पड़ोसी के घर के सामने गली में मिला। शरीर पर गले, कलाई, पेट और जांघ पर धारदार हथियार से घाव के निशान थे। दरवाजे पर ताला लगा था और घर में बेड पर खून के छीटें, सब्जी काटने का चाकू व सल्फास की खाली शीशी मिली। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है जबकि भाई ने रघुवर दयाल की पत्नी और लोन का काम करने वाले दो लोगों पर हत्या की आशंका जताकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

नकटिया निवासी दुर्गा प्रसाद रावत ने बताया कि उनके भाई रघुवर दयाल सिंह उर्फ गुड्डू रावत पिता राधे सिंह रावत के साथ सैनिक विहार कॉलोनी में रहते थे। बीमारी के चलते पिता की 29 अप्रैल को मौत हो गई। दस दिन पहले रघुवर की पत्नी मंजू अपने दोनों बच्चों खुशी और कृष्णा के साथ मोहनपुर निवासी दो लोगों के साथ चली गई थीं। तब से भाई परेशान होकर पत्नी बच्चों को तलाश कर रहे थे।
रविवार सुबह छह बजे करीब लोगों ने उन्हें कॉल करके बुलाया। देखा तो रघुवर दयाल का शव घर से कुछ दूर गली में मिला। रघुवर के शरीर पर गले, कलाई, पेट और जांघ पर धारदार हथियार से घाव के निशान थे। शव का पोस्टमार्टम कराया उसमें मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर दिया गया।
विज्ञापन


- दुर्गा प्रसाद के मुताबिक रघुवर दयाल के घर के दरवाजे पर ताला लगा था। नकटिया चौकी पुलिस ने आकर घर खोला। बेड पर खून पड़ा था। सब्जी काटने के चाकू पर खून लगा था तो नीचे सल्फास की खाली डिब्बी व कुछ गोलियां भीगी पड़ी थीं। कमरे में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। कुछ जले कपड़े और टूटी चूड़ियां भी मिलीं। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें