फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे पर मिला विवाहिता का शव, ससुराली फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मायका पक्ष की तहरीर पर पति सहित छह ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदपुर। नवादा बिलसंडी गांव में विवाहिता की मौत हो गई। उनका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुरालियों ने मृतका का शव फंदे से उतार कर नीचे जमीन पर रख दिया और फरार हो गए। मृतका के पिता सागर सिंह यादव की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

भुता थाना क्षेत्र के गांव डबरी निवासी सागर सिंह यादव ने अपनी पुत्री पूनम (23) की शादी तीन वर्ष पूर्व फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी के श्री राम के लड़के दुर्वेश से की थी। पूनम के शादी के डेढ़ वर्ष बाद बच्ची का जन्म हुआ। शादी के बाद से ही आरोपी ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। पूनम के पिता सागर सिंह यादव का आरोप है कि आरोपी ससुरालियों ने उनकी बेटी को फंदे पर लटका कर हत्या की है। सोमवार सुबह जब उन्हें पूनम की मौत की सूचना मिली तो मायके वाले नवादा बिलसंडी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ फरीदपुर गौरव सिंह सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं मायके वालों के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूनम के पिता सागर सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति दुर्वेश, उसके दो भाई छोटू व मोरपाल, सास मचला, ससुर श्रीराम, नंद शिवानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ गौरव सिंह ने बताया कि दहेज की खातिर विवाहिता को फंदे पर लटका कर हत्या की गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें