फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Thu, 25 May 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नगरिया विक्रम गांव में मंगलवार देर रात विवाहिता विमला देवी (26) का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ससुराली घर से फरार हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव भौरखेड़ा निवासी प्रेमपाल ने बताया कि बहन विमला देवी का विवाह छह साल पहले फरीदपुर के गांव नगरिया विक्रम निवासी संजीत के साथ किया था। वह आठ माह की गर्भवती थी। आरोप है कि ससुराली बहन पर मां के नाम दर्ज जमीन का बैनामा कराने का दबाव बनाते थे। मना करने पर प्रताड़ित किया जाता। बहन ने कई बार इसकी शिकायत की थी। दो साल पहले उन्होंने तहरीर थी दी थी। उस समय रिश्तेदारों ने हस्तक्षेप कर समझौता करा दिया।
मंगलवार देर रात गांव वालों ने विमला का शव फंदे से लटका होने की जानकारी दी। जब वह लोग गांव पहुंचे तो ससुराली फरार थे। शव फंदे से उतारने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रेमपाल ने बताया कि जमीन के लिए बहन की हत्या की गई है। विवाहिता का पति संजीत फैक्ट्री में मजदूरी करता है। पुलिस ने पति संजीत, सास प्रकाशा, देवर विनीत और संजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर दया शंकर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें