फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पशुओं का चारा लेने गए युवक का नहर में मिला शव

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मृतक महेशपाल का फkइल फोटो
विज्ञापन
नवाबगंज/क्योलड़िया: पशुओं के लिए चारा लेने जंगल में गए एक युवक का शव नहर में उतराता मिला। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र क्योलड़िया के बबूरा गांव के टीकाराम खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार की सुबह उनका बेटा महेशपाल (32) पशुओं का चारा लेने जंगल में गया था। गांव के पास बह रही नहर में शव पानी में तैरते मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नहर में पड़े शव की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि महेशपाल को दौरे की बीमारी थी। उसे पहले भी दौरे पड़ चुके हैं। दौरा पड़ने से नहर में गिर गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई लालू, माता कमलादेवी, पिता टीकाराम का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी परमेश्वरी ने बताया कि युवक की शिनाख्त कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें