फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में व्यक्ति का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। बरेली-बदायूं हाईवे पर वाहनपुर मोड़ पर बने एक पेट्रोल पंप के ठीक सामने वाहनपुर लिंक मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ भमोरा ऋषि पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मलिकपुर गुलड़िया थाना दातागंज, बदायूं निवासी मनोहर (45) के बड़े भाई मुन्नालाल ने बताया की वह अविवाहित था। पिछले दो वर्षों से घर नहीं आया था। ज्यादातर बराई, बल्लिया सहित कई चौकियों पर खाना बनाने का काम करता था। सुबह बराई चौकी पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिली। तब मकरंदपुर धराजित निवासी अपनी बहन भाग्यवती पत्नी टीकाराम को सूचना दी। इसके बाद भांजे जय राम अपने मित्र सूरजपाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान कराई।
दो साल पहले बेची जमीन के नहीं मिले थे पैसे

भाई मुन्नालाल ने बताया कि मनोहर ने अपनी छह बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन पहले ही बेच दी थी। दो साल पहले चार बीघा जमीन गांव के ही दो व्यक्तियों के हाथ बेच दी। इसके पैसे मनोहर को नहीं मिले थे। मनोहर के मांगने पर कभी हजार कभी पांच सौ रुपये दे दिया करते थे। उसका एक पैर टूटा हुआ था। पीएम होने के बाद थाना पुलिस को तहरीर दे करवाई की मांग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें