फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज के लिए बहू को शिशु के साथ घर से निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। दहेज के लिए ससुरालियों ने बहू को आठ माह के बच्चे के साथ घर से बेघर कर दिया। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जरपा मोहनपुर के राधे श्याम ने बेटी अंजलि की शादी गांव करूआ साहब गंज के कमलेश के साथ की। कुछ दिनों बाद से ही पति कमलेश, ससुर हजारीलाल, सास सुदामा देवी, ननद ममता आदि ने एक लाख रुपये की मांग की, लेकिन विवाहिता ने अक्षम बताते हुए इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए ससुरालियों ने विवाहिता के साथ गाली गलौज कर मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इसके बाद 29 जुलाई को विवाहिता से आभूषण छीनकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें