अपने मायके भी नहीं गई महिला
उपचार के बाद हालत में सुधार आया। बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ससुर ने बताया कि बहू के मायके संपर्क किया गया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची थी। इधर तबीयत ठीक होने के बाद पति माधोटांडा थाने पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी घर में रखे जेवर व 15 हजार रुपये के साथ ही दो साल की बच्ची भी गई है। उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई है। महिला सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। माधोटांडा इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।