बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के सचिव वीपी ध्यानी के निधन से रिक्त हुए पद पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है।
बार के मुख्य चुनाव अधिकारी अश्वनी कुमार सक्सेना ने बताया कि सचिव पद के उपचुनाव के लिए चार और पांच जुलाई को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सात जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और आठ को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। नौ को अनंतिम नामांकन सूची जारी की जाएगी। 22 जुलाई को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना और फिर परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन की फीस दो हजार रुपये तय की गई है। संवाद