फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालीम से फारिग 17 तलबा की हुई दस्तारबंदी

Fri, 09 Feb 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
बहेड़री। रिछा के मदरसे में तकरीर करते मौलाना
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बा रिछा स्थित मदरसा दारुल उलूम शाह-ए-उमम में जश्न-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। इसमें तालीम (शिक्षा) से फारिग होने वाले 17 तलबा (छात्रों) की दस्तारबंदी हुई। इस दौरान उलमा ने इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मोहल्ला गौंटिया लालनगर स्थित मदरसा में नाजिम मुईनुद्दीन की सरपरस्ती में हुए जश्न-ए-दस्तारबंदी कार्यक्रम में फरदीन रिछा, खतीब, तौसीब, शाह मुशर्रफ बिहार हाफिज बने। सलमान रिछा, दानिश रिछा, अफसार रिछा, दानिश खजुआ, अलताफ लखीमपुर खीरी, जावेद लखीमपुर खीरी, शहीब अलसिया बोझ (बहेड़ी), शाहरुख फतेहगंज, असगर एमपी, मुस्तकीम बिहार कारी बने। वहीं, आकीब खान धौंरा, आसिफ रजा भोजीपुरा, मोहम्मद दानिश पैगा को मौलवी की सनद दी गई। मदरसे के नाजिमे आला मुईनुद्दीन, मुफ्ती मोहम्मद हम्माद और मुफ्ती शमशादुल कादरी मंजरी ने दस्तारबंदी की।
मुफ्ती हम्माद मुरादाबाद, जामिया कादरिया के मुफ्ती शमशादुल कादरी मंजरी, प्रधानाचार्य मुफ्ती मोहम्मद तहसीन रजा, मुफ्ती आसिमुल कादरी, मुफ्ती मजहर खां, कारी मोहम्मद शराफत, कारी मोहम्मद नदीम, हाफिज तमसील, हाफिज मुबीन, हाफिज तनवीर, मुफ्ती मोहम्मद शारिफ आदि उलमा ने तकरीर की। समाजी तालीम के साथ दीनी तालीम भी दिलाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें