बरेली। ट्रेनों के लेट होने से भीषण गर्मी में यात्री परेशान हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक दर्जन ट्रेनों ने घंटों इंतजार कराया। 04067 दरभंगा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 10 घंटे, 04059 जयनगर-आनंद विहार विशेष ट्रेन छह घंटे, 15652 लोहित एक्सप्रेस 5:27 घंटे, 04027 सहरसा-आनंद विहार 4:27 घंटे, 05301 मऊ-आनंद विहार विशेष ट्रेन 3:20 घंटे, 13152 सियालदह एक्सप्रेस 2:53 घंटे, 05655 गुवाहटी समर स्पेशल दो घंटे, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस 2 घंटे, 03415 मालदा टाउन-लालकुआं स्पेशल ट्रेन 1:58 घंटे, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 1:51 घंटे, 13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 1:46 घंटे, 04312 हावड़ा समर स्पेशल 1:41 घंटे, 12369 कुंभ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से जंक्शन आईं।