फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुमित की मुस्कान छिनने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाने के गांव मुड़िया अहमदनगर की दूसरे समुदाय की युवती मुस्कान ने अपने प्रेमी सुमित यादव के साथ विवाह कर लिया है। अब उसका वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी और पति की जान को खतरा जताते हुए सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

मुस्कान के घर से जाने के बाद उसके पिता इरफान ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव निवासी सुमित यादव व उसके परिजनों पर बेटी को गुमराह करके ले जाने का आरोप लगाया था। इसको लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव व मारपीट की बात सामने आई थी। कार में तोड़फोड़ के आरोप भी लगे थे। अब मुस्कान ने दीपक के साथ शादी का वीडियो और फोटो वायरल किए हैं। उसने बताया कि वह बालिग है। उसने अपनी पसंद से सुमित से शादी की है और बेहद खुश है। उसने अपने मायके वालों से जान का खतरा जताया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें