फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 50 मीटर फ्री स्टाइल में दक्ष व अनुश्री ने जीता स्वर्ण

Thu, 29 Aug 2024 07:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय अंतर विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता का बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुभारंभ हुआ। बरेली जोन के 15 से अधिक स्कूलों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर-12 बालक वर्ग में दक्ष व बालिका वर्ग में अनुश्री कर्मकार ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर-12 बालक वर्ग में लिटिल एंजेल स्कूल पीलीभीत के दक्ष पांडे ने स्वर्ण पदक, अल्मा मातेर के ओनिश मिश्रा ने रजत व ज्ञानाय स्कूल के शिवांश चौरसिया ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट की अनुश्री कर्मकार ने स्वर्ण, अल्मा मातेर की दीकवित अग्रवाल ने रजत व हार्टमन कॉलेज की ख्याति अरोड़ा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
50 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर- 14 बालिका वर्ग में लिटिल एंजेल्स की देवांशी कपूर ने स्वर्ण, अल्मा मातेर की पीहू थापर ने रजत व हार्टमन कॉलेज की अनाया जग्गी ने कांस्य पदक जीता। वहीं, 400 मीटर फ्री स्टाइल बालक ओपन वर्ग में सेक्रेड हार्ट के गौतम शाह ने स्वर्ण, अल्मा मातेर के अभिजीत गंगवार ने रजत व हार्टमन कॉलेज के मिलिंद गोयल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने बताया कि विजयी खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को आईजी डॉ. राजेश सिंह सम्मानित करेंगे साथ ही मेजर ध्यानचंद की स्मृति में हॉकी टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आरंभ मुख्य अतिथि आरएसओ जितेंद्र यादव, डॉ. सुनीता भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि अजय कश्यप, सुनील मित्तल, नईम अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें