बरेली किला के मोहल्ला जसौली में रहने वाले डेयरी संचालक आदिल की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके दोस्त नदीम के सिर में भी तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया गया है।
डेयरी संचालक की मौत की सूचना पर आसपास के तमाम लोग अस्पताल में पहुंच गए। सीओ आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।