ठगों ने रातभर हड़काया
रात में अलग-अलग ठगों ने खुद को सीनियर ऑफिसर बताकर हड़काया और कमरे से बाहर निकलने से मना किया। ठगों ने उनके खाते में मौजूद 47,105 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद बात करना कम कर दिया। संजय ने ठगों से कहा कि वह अब होटल का खर्चा भी नहीं दे सकता तो साइबर ठगों ने घर जाने की इजाजत दे दी।
संजय ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की थी। पुलिस ने संबंधित खाते को फ्रीज करा दिया था। अब रुपये रिलीज कराने के लिए कोर्ट गए तो रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया। संजय ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि पीड़ित की रकम वापस दिलाने का प्रयास जारी है।
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाई रकम, रिपोर्ट
साइबर ठगों ने खाते से 32,201 रुपये उड़ा दिए। बिहारीपुर के पुनीत अग्रवाल का खाता जनकपुरी स्थित बैंक में है। खाते से अचानक 32,201 रुपये निकल गए। मेसेज आया तो पुनीत को ठगी की जानकारी हुई। आईजी के आदेश पर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
ये बरतें सावधानी
- किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड की डिटेल न दें।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
- वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल फोन पर इंटरनेट बंद रखें।
- सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेसी लगाकर रखें।
- ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।
- cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।