फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत में कर दी पुलिया की निकासी, फसल हुई बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिया से जलनिकासी की वजह से किसान की 10 बीघा फसल बर्बाद हो गई। शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित ने पुलिया का निकास दूसरी ओर किए जाने और बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कैंट के नबीनगर निवासी किसान नक्शे अली ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि नकटिया नदी के पास गाटा संख्या 119, 120 की 20 बीघा जमीन में वह खेती करते हैं। आरोप है कि नगर पंचायत के अफसरों की अनदेखी की वजह से पालपुर-कमालपुर के बीच बनी पुलिया से पानी निकासी का रुख उनके खेत की ओर हो गया। इससे जल प्रवाह होने से फसल बर्बाद हो गई। नक्शे अली ने मामले की जांच व कार्रवाई के साथ ही नुकसान के भरपाई की मांग की है। संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा संपूर्ण समाधान दिवस में चारागाह व स्कूल की भूमि पर कब्जा, नाली-खड़ंजा निर्माण, बरातघर की ओर से मांसाहारी भोजन के अवशेष घर की छत पर फेंके जाने व अन्य शिकायतें आईं। इस दौरान एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें