फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में बनेगा सांस्कृतिक क्लब, विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में पहली बार सांस्कृतिक क्लब का गठन किया जाएगा। विद्यार्थियों के मध्य कविता, वाद-विवाद, भाषण, कहानी आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराते हुए उनकी प्रतिभा निखारना है। इस संबंध में शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. ओपी राय की अध्यक्षता में बैठक की गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय के शैक्षिक व सांस्कृतिक परिषद की सचिव प्रो. नीलम गुप्ता ने बताया कि शासन स्तर से प्राप्त पत्र के बाद सांस्कृतिक क्लब बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें अलग-अलग विधाओं के 35 विद्यार्थियों का समूह बनाया जाएगा। इनके मध्य गायन, भाषण, पेंटिंग आदि मुकाबले कराए जाएंगे।
क्लब के लिए शासन स्तर से प्रति शैक्षिक सत्र में वित्तीय सहायता के रूप में अनुदान भी दिया जाएगा। क्लब का गीत व लोगो तैयार कर लिया गया है। बैठक में संयोजक प्रो. जयश्री मिश्रा, प्रो. एसी त्रिपाठी, प्रो. आलोक खरे, प्रो. वंदना शर्मा, प्रो. राजेंद्र सिंह, डॉ. मनु प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


तीन साल बाद होगा युवा महोत्सव
कॉलेज में कोरोना संकट के बाद से सिर्फ एक बार युवा महोत्सव कराया गया। अब निर्णय लिया गया कि 12 जनवरी 2025 को तीन साल बाद महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके पखवाड़े में विद्यार्थियों के मध्य वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, गायन, पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें