बरेली। सैय्यद सलाहुद्दीन की ओर से 23 जनवरी को भारत महोत्सव के नाम से दुबई में हुए कवि सम्मेलन मुशायरे में बरेली के शायर सचिन अग्रवाल ने अपनी शायरी से धाक जमा दी। डॉ. उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में देर रात तक चले इस मुशायरे में उन्होंने पढ़ा- ‘अजब सा शोर गूंगे कर रहे है, जो बहरों को सुनाई दे रहा है’,‘जो बच्चे घर के बूढ़ों को बोझ समझते हैं, बूढ़ा होने पर उनको पछताना पड़ता है’ व अन्य शायरी सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। ब्यूरो