फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमसी के मुशायरे में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईएमसी के कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में देर रात आचार्य प्रमोद कृष्णम भी पहुंचे। भोर में लगभग पौने पांच बजे अपने भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किए। कहा कि सीएए, एनआरसी और एनआरपी मुस्लिमों से ज्यादा एससी के लिए नुकसानदेह है। आचार्य ने कहा मोदी कहते हैं कि एनसीआर पर चर्चा नहीं की और गृहमंत्री अमित शाह संसद में कहते हैं एनसीआर लाएंगे। यह गुमराह करने वाली बातें हैं। साधुओं पर हुए मुकदमे का जिक्र करते हुए योगी आदित्य नाथ को घेरा। देश की एकता का संदेश देते हुए आचार्य ने एक नात भी पेश की- मोहम्मद पर किसी का इजारा तो नहीं, जितने तुम्हारे हैं उतने हमारे हैं। इस पर उन्हें खूब वाहवाही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें