डीजे की धुन पर नाचते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आईएमए भवन में नववर्ष का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने सदस्यों का आह्वान किया कि हम सब इस अवसर पर एक स्वर से विश्व शांति की कामना करें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव वसुधैव कुटुंबकम की पोषक रही है। लंदन के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट की तर्ज पर एलईडी भी लगाई गई। उसी के सामने डीजे पर अंग्रेजी गानों पर डॉक्टर थिरकते रहे। बेहतर डांस करने वाले लोगों को गिफ्ट दिए गए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. मनोज हिरानी आदि मौजूद रहे।