बरेली। सेंट फ्रांसिस कॉंवेंट स्कूल के परिसर में सोमवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल के स्टॉफ और उनके परिजन शामिल हुए। प्रिंसिपल सिस्टर लिसमिन ने बताया कि कार्यक्रम में फादर जॉन बॉस्को ने सभी को जीवन को बेहतर ढंग से जीने की कला बताई। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान स्कूल की प्रेसीडेंट सिस्टर एलसा ग्रेस, मैनेजर सिस्टर रेसी व अन्य मौजूद रहे।