फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में चित्रकला विभाग में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर कराई गई। इंटीरियर डिजाइन, कामर्शियल व इंटीरियर डेकोरेशन के डिप्लोमा व सर्टिफिकेट की छात्राओं की फोटो फ्रेम व बोतल आर्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. गीता अग्रवाल ने बताया कि 58 छात्राओं ने कलर, आटा, फूलों का प्रयोगकर सुंदर रंगोली बनाई। बोतल आर्ट व फोटो फ्रेम बनाकर छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राकेश अरोरा ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसमें बीए की निक्की मार्य, आंचल कश्यप, एमए की वारणी शुक्ला, राखी पटेल, दरक्शा, डिजाइन व इंटीरियर मेें तैहबा खान, ऐश्वर्या, किरन वर्मा, पूजा को विशेष व दीपिका, संचना, ममता, ईशा पाठक, आरती, सीमा, स्मृति सिंह, आंचल वर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। विभाग की शिक्षिकाएं डॉ. अनिला रंजन, आरती राठौर, कविता यादव, हेमलता, नीलम, मनीषा, ऋतु शर्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें