फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कई संगठनों ने पौधरोपण और विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया।
विज्ञापन

इस क्रम में अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार ने सिटी श्मशान भूमि पर पौधरोपण किया। प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सक्सेना ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण करके विचार गोष्ठी की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। इसके बाद ओमप्रकाश आर्र्या, योगेश जौहरी, राकेश कुमार सक्सेना, आलेख सक्सेना आदि ने पौधरोपण किया। सर्वधर्म सेवा समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉ. बीना जायसवाल, सचिव प्रवीण उपाध्याय, संरक्षक ज्ञानेश साहू एवं योगेश जायसवाल, पुनीत जौहरी एडवोकेट के नेतृत्व में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में आभा शर्मा, इंदिरा कश्यप, प्रमोद अग्रवाल, इंदिरा कश्यप, निषेश पाराशरी, पुनीत जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें