बरेली। सनातन धर्म मंदिर के वार्षिकोत्सव के समापन पर भंडारा हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह को हवन के बाद विभिन्न मंदिरों से आए संकीर्तन मंडलों ने भजन सुनाए, जिसमें लोगों ने नृत्य किया। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ, जिसमें प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। स्टील की थालियों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बचा हुआ अन्न गाय और अन्य जानवरों के लिए जमा किया गया, जिससे भोजन की बर्बादी भी नहीं हुई। भंडारे में दर्शन लाल भाटिया, प्रेमलता कोचर, संजीव चांदना, मनमोहन सब्बरवाल, राजीव सेठी आदि उपस्थित थे। संवाद