फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तराखंड के छात्र-छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तरायणी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में उत्तराखंड के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने दीप जलाकर की। जय पूर्णागिरी उत्थान समिति के राजेंद्र मेहता ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद समिति ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसको सभी ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रिया आर्या, आईएमएम धनवाद में सलेक्ट हुए लोकेश डौडियाल, तैराकी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांश नैनवाल आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष पीसी पाठक, महामंत्री भुवन चंद्र पांडेय, दिनेश पंत, केपीएस बिष्ट, रमेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें