बरेली। उद्योग व्यापार मंडल ने आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल और वृंदावन के स्वामी पवन देव चतुर्वेदी का सम्मान किया।
डीडीपुरम में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन व्यापारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान करता है। उन्होंने इस दौरान आवास-विकास परिषद की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि सरकार व्यापारियों की समस्याएं हल कराने की लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में दुर्गेश खटवानी, संजीव चांदना, अवधेश अग्रवाल डब्बू, मोहसिन आलम, मनमोहन सब्बरवाल, ग्रीश अग्रवाल, राजेश जसोरिया, महेश कनौजिया आदि मौजूद रहे।