फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहासकार प्रोफेसर गिरिराज को शांति शरण विद्यार्थी सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मानव सेवा क्लब और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शांति शरण विद्यार्थी स्मारक ट्रस्ट के तत्वावधान में संस्मरण, सम्मान समारोह का आयोजन रोटरी भवन में किया गया। मुख्य अतिथि डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर एनएल शर्मा, जेसी पालीवाल, राजेन विद्यार्थी, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, रमेश चंद्र शर्मा विकट, डॉ. सतेंद्र सिंह ने बरेली के इतिहास लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए आंवला के प्रसिद्घ इतिहासकार प्रोफेसर गिरिराज नंदन को शांति शरण विद्यार्थी सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिंह्नि भेंट किये। विधायक डॉ. अरुण कुमार और क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने सभी का स्वागत किया। कमल कांत तिवारी, कमल सक्सेना, सीमा प्रधान, रोहित राकेश ने देश भक्ति के गीतों से समां बांध दिया। साहित्यभूषण मिलने पर क्लब सदस्य डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा, सीएस निधि अग्रवाल को सम्मानित किया गया। नये सदस्य विष्णु अग्रवाल का स्वागत किया गया। निर्भय सक्सेना, सतेंद्र सक्सेना, अर्जुन, एएस अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें