फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 351 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार 351 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। आयोजन 14 अक्तूबर को होगा। सीडीओ के मुताबिक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से इसके लिए आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं। योजना के तहत समस्त वर्गों के लोग जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है वह आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के आवेदन विकास खंड और जिला पंचायत तथा नगरीय क्षेत्रों में आवेदन नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम में जमा होंगे। समाज कल्याण अधिकारी अशोक दीक्षित ने बताया कि पिछले साल योजना के तहत 235 जोड़ों की शादी हुई थी जिसके लिए 159 लाख रुपये का बजट आया था। इसमें से 118 लाख रुपये खर्च हो गया है। अब करीब चालीस लाख रुपये बचा है। आवेदनों के अनुसार डिमांड तैयार करके शासन को भेजेंगे। 14 नवंबर को 351 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें