फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताएं 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर को होगा। टीम का चयन 28 सितंबर को बरेली कॉलेज कैंपस में होगा। फिर चार अक्तूबर को शूटिंग प्रतियोगिता विश्वविद्यालय कैंपस में होगी। इसके लिए बरेली कॉलेज की टीम के ट्रायल एक अक्तूबर को होंगे। पांच अक्तूबर को तैराकी (पुरुष) प्रतियोगिता मुरादाबाद के हिंदू कालेज में होगी। इसके ट्रायल तीन अक्तूबर को होंगे। नौ अक्तूबर को बरेली कॉलेज कैंपस में हैंडबाल (महिला) प्रतियोगिता होगी। इसके ट्रायल चार अक्तूबर को होंगे। बास्केटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 15 अक्तूबर को हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में होगा। इसके लिए ट्रायल्स दस अक्तूबर को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें